फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mera pariwar bjp pariwar starts in uttar pradesh.

यूपी में शुरू हुआ 'मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान', भाजपाई बोले- प्रियंका का नहीं होगा असर

Tue, 12 Feb 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
mera pariwar bjp pariwar starts in uttar pradesh.
एक घर में स्टीकर लगाते कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी सरगर्मियां उफान पर हैं। सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के बाद आज मंगलवार को भाजपा ने मिशन 74 को पूरा करने के लिए 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान लांच कर कर दिया।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक मंगलवार को अपने घर पर पार्टी का झंडा और ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का स्टिकर लगाएंगे।

अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार भी 2014 की तरह ही प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में 74 सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा के मैदान में आने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी गठबंधन या किसी के आने से कोई असर नहीं पड़ता प्रधानमंत्री मोदी के किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी। अभियान के तहत यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों के घरों में जाकर स्टीकर लगाया।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस क्षेत्र में रहेंगे सक्रिय

अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित अपने आवास और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयाग स्थित अपने आवास पर झंडा व स्टीकर लगाएंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 12 और 13 फरवरी को पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि घरों की छत पर पार्टी का झंडा लगाकर अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। 22 फरवरी तक चलने वाले अभियान में सभी स्तर के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed