फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mentally ill young woman hangs herself

Lucknow News: मानसिक रूप से बीमार युवती ने लगाया फंदा

Sat, 04 Jul 2026 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill young woman hangs herself
प्रतीकात्मक।
दुबग्गा। पारा के धौंधाखेड़ा कॉलोनी निवासी दीक्षा सिंह (29) ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदा लगा लिया। वह मानसिक रूप से बीमार थीं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक दीक्षा बृहस्पतिवार देर रात घर में अकेली थीं। रात में जब परिजन बाहर से लौटे तो दीक्षा ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। घरवाले दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा दीक्षा पंखे से केबल के तार के सहारे फंदे पर लटकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घरवालों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार दीक्षा का इलाज चल रहा था। उन्हें काफी गुस्सा आता था। दीक्षा ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता राम भरोसे रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं, जिनमें दीक्षा तीसरे नंबर की थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed