{"_id":"5c6472e9bdec224ca34912f6","slug":"mentally-challenged-attacked-a-man-on-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरफिरे ने बांके से युवक का कान काटा, भीड़ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरफिरे ने बांके से युवक का कान काटा, भीड़ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Thu, 14 Feb 2019 01:11 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमलावर को पकड़ा
- फोटो : amar ujala
सीतापुर के लालबाग चौराहे पर बुधवार की दोपहर एक सिरफिरे ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर काट दिया। इसे देख इलाके अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक राहगीर घायल हो गया, जबकि कई बाल-बाल बच गए। व्यस्ततम चौराहे पर एकाएक भगदड़ मचने से हर कोई किसी अनहोनी की आशंका से खौफजदा हो उठा। राहगीर अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हमलावर युवक पर काबू पाया। करीब आधे घंटे तक लालबाग चौराहे पर हड़कंप का माहौल बना रहा। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
रामकोट थानाक्षेत्र के नगोइया गांव में रहने वाला देवकी नंदन बुधवार को अपनी स्कूटी की सर्विस कराने सीतापुर आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह शहर के लालबाग चौराहे से गुजर रहा था, इसी बीच एक युवक ने बांके से उस पर हमला कर दिया। बांका लगने से उसका बायां कान कट गया। हक्का-बक्का देवकी जब तक कुछ समझ पाता चौराहे पर हड़कंप मच गया। उधर, हमलावर ने अन्य राहगीरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। अफरा-तफरी के बीच राहगीर जान बचाकर भाग खड़े हुए। किसी अनहोनी की आशंका से दहशत का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से पुलिस काफी मशक्कत के बाद हमलावर को दबोच सकी। बांका कब्जे में लेकर पूछताछ के दौरान हमलावर की पहचान अशोक दीक्षित निवासी बेलीराम थाना तालगांव के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले भी हमलावर को बांके समेत लालबाग चौराहे से पुलिस ने पकड़ा था। मानसिक तौर से आसामान्य होने की बात सामने आने पर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। एसएसआई दिवाकर सरोज ने बताया पीड़ित देवकी नंदन की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन