{"_id":"5d11aed08ebc3e1348358d15","slug":"menka-gandhi-visits-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में मेनका गांधी ने अफसरों को फटकारा, कहा- मुझसे बड़ा बाहुबली कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में मेनका गांधी ने अफसरों को फटकारा, कहा- मुझसे बड़ा बाहुबली कोई नहीं
Tue, 25 Jun 2019 10:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मेनका गांधी
- फोटो : amar ujala
सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को नसीहत दी। कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी ही जिले में रहेंगे। गड़बड़ी करने वाले व काम नहीं करने वाले जिले से बाहर जाएंगे।
विज्ञापन
इसौली में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद मेनका गांधी ने कहा कि इंसान को इंसान से डरने की जरूरत नहीं है। डरने वालों से मुझे नफरत है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मुझसे बड़ा बाहुबली कोई नहीं है।
विज्ञापन
पहले जो मायंग के कोटेदारों व प्रधानों को डर था वह अब समाप्त हो रहा है। कोई प्रधान व कोटेदार यदि डर से किसी को पांच हजार या फिर पांच रुपया दे रहा है तो मैं उसे हटा दूंगी।
विज्ञापन
इसौली क्षेत्र में भद्र की बसें हटेंगी। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोग सब मेरे अपने हैं। प्रत्येक महीने में 70 गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद करूंगी।