{"_id":"5d205ff48ebc3e3cdf1302d8","slug":"menka-gandhi-sultanpur-visit-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : मेनका गांधी ने दिए सौभाग्य योजना में तहत कराए गए कार्यों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : मेनका गांधी ने दिए सौभाग्य योजना में तहत कराए गए कार्यों की जांच के आदेश
Sat, 06 Jul 2019 06:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत कराए गए कार्यों की जांच होगी। सांसद मेनका गांधी की अपेक्षा पर अधीक्षण अभियंता ने संबंधित कंपनी की ओर से कराए गए सौभाग्य योजना के कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया है। कंपनी पर कार्य कराने में गड़बड़ी का आरोप लगा है। जांच के निर्देश के बाद कंपनी सकते में आ गई है।
केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना के तहत कराए गए कार्य में पहले से ही गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही थी। 2018 से योजना के तहत शुरू कराए गए कार्य को कंपनी ने कागजों में पूरा कर लिया लेकिन धरातल पर अधिकांश कार्य लंबित रह गए।
पिछले दिनों कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी गांव में बिजली की तार की चपेट में आने से हुई अशोक कुमार दंपती की मौत के बाद शनिवार को सांसद मेनका गांधी शोक संवेदना जताने उनके घर पहुंचीं। सांसद के भुलकी गांव पहुंचते ही सौभाग्य योजना के तहत जिले में कराए गए कार्य में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें होने लगी।

नाराज सांसद ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को जिले में सौभाग्य योजना के तहत कार्यदायी फर्म बजाज की ओर से कराए गए कार्य की जांच कराने की अपेक्षा की। सांसद की अपेक्षा पर अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन ने बजाज कंपनी की ओर से कराए गए कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
एसई के निर्देश के बाद कंपनी सकते में आ गई है। कहा जा रहा है कि यदि सही जांच हुई तो बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती है। जांच के निर्देश के बाद कंपनी व जिम्मेदार इंजीनियरों में खलबली मची है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जल्द ही टीम गठित करके कार्यों की जांच कराई जाएगी।