फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   menka gandhi letter to akhilesh yadav

मेनका गांधी को रास न आई लक्ष्मी-विष्णु की जुदाई

Wed, 16 Oct 2013 12:06 PM IST
आशुतोष/लखनऊ
आशुतोष/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
menka gandhi letter to akhilesh yadav

इटावा लायन सफारी के लिए लाए गए चार बब्बर शेरों को अलग-अलग रखने पर सांसद मेनका गांधी ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखे पत्र में वन्यजीव संरक्षण केलिए काम करने वाली संस्था पीएफए (पीपुल फॉर एनीमल) की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका गांधी ने सरकार से ‘निजी स्वार्थों’ के लिए वन्यजीवों से खिलवाड़ न करने की बात कही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि सूबे के दो प्राणि उद्यानों में अलग-थलग रह रहे इन एशियाई बब्बर शेरों को जल्द ही एक साथ रखा जाए ताकि ये वन्यजीव जो देश की अमूल्य संपदा हैं, अपना कुनबा बढ़ा सकें।
विज्ञापन


पढ़ें-चिट्ठी मामले में भाजपा ने उठाया सवाल


सीएम को 12 अक्तूबर को लिखे पत्र में मेनका ने कहा है कि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में राजकोट और हैदराबाद से मंगाए गए दो-दो बब्बर शेरों को लखनऊ और कानपुर जू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, इनके रख रखाव में लापरवाही के चलते कानपुर की मादा शेरनी लक्ष्मी को गत दिनों गंभीर बीमारी भी हो गई, जिसका खुलासा बरेली स्थित आईवीआरआई की रिपोर्ट में भी हुआ।

ऐसे में जब देश में महज 411 बब्बर शेर हैं तो शेड्यूल-वन के इन वन्यजीवों का कुनबा बढ़ाने और उनके संरक्षण व सुरक्षा केलिए प्रदेश सरकार को प्रतिबद्ध होना चाहिए।

सरकारें इसके लिए अपने बजट में करोड़ों रुपये भी खर्च करती हैं। मेनका ने मुख्यमंत्री से तत्काल दोनों प्राणि उद्यानों में बंद शेरों को एक साथ रखने और उनका कुनबा बढ़वाने के लिए प्रयास करने को कहा है।

क्या है पूरा मामला
इटावा लायन सफारी मेगा प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2013 के शुरुआती दिनों में हैदराबाद से दो एशियाई बब्बर शेर लक्ष्मी-विष्णु और राजकोट जू से दो एशियाई बब्बर शेर हीर-मोजकब कुबेर को मंगवाया।


दोनों को क्रमश: कानपुर और लखनऊ जू में अलग-अलग रखा गया ताकि वे प्रजनन न शुरू कर दें। सफारी प्रोजेक्ट के लिए सीजेडए की एक गाइडलाइन केचलते इन शेरों को सफारी में ही प्रजनन करना है।

इस दौरान कानपुर जू की मादा शेरनी लक्ष्मी में आईवीआरआई बरेली के वैज्ञानिकों ने एक खतरनाक संक्रमण का खुलासा किया।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed