फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men murdered his brother in chinhat in lucknow

सनसनीखेज वारदातः दो भाइयों ने मिलकर तीसरे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, ये था पूरा मामला

Tue, 25 Aug 2020 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
men murdered his brother in chinhat in lucknow
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में सोमवार देर रात दो भाइयों ने मिलकर अपने 35 वर्षीय तीसरे भाई आशीष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय ने बताया, मटियारी में तीन भाई आलोक, अंकुर और आशीष रहते हैं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे अंकुर और आलोक ने अपने भाई आशीष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और इसके बाद वे दोनों भाग गए।

विज्ञापन


वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को रात करीब 11:30 बजे हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूछताछ में जानकारी मिली है कि मृतक आशीष की शादी नहीं हुई है जिसके अवैध संबंध किसी महिला से थे। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने पर एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र सिंह, एडीसीपी पूर्वी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed