{"_id":"61094659db75094df14a7cf5","slug":"memorial-scam-babu-singh-kushwaha-did-not-appear-before-vigilance-again-sent-medical-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक घोटाला : विजिलेंस के सामने फिर पेश नहीं हुए बाबू सिंह कुशवाहा, भेजा मेडिकल सर्टिफिकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्मारक घोटाला : विजिलेंस के सामने फिर पेश नहीं हुए बाबू सिंह कुशवाहा, भेजा मेडिकल सर्टिफिकेट
Wed, 04 Aug 2021 12:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:30 PM IST
सार
बाबू सिंह कुशवाहा से पूछताछ के लिए स्मारक घोटाले की विवेचना कर रहे अधिकारी ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। इसके लिए 50 से अधिक फाइलों को खंगाला जा चुका है। यह दूसरा मौका है जब तय तारीख पर बाबू सिंह कुशवाहा विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मायावती के शासनकाल में लखनऊ और नोएडा में हुए स्मारक घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा एक बार फिर विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने विजिलेंस के अधिकारियों को एक बार फिर मेडिकल सर्टिफिकेट भेज कर बीमार होने का हवाला दिया है। उन्होंने पेश होने के लिए अगली तारीख की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाबू सिंह कुशवाहा से पूछताछ के लिए स्मारक घोटाले की विवेचना कर रहे अधिकारी ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। इसके लिए 50 से अधिक फाइलों को खंगाला जा चुका है। यह दूसरा मौका है जब तय तारीख पर बाबू सिंह कुशवाहा विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले 20 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस समय भी बीमारी का हवाला देकर कुशवाहा ने आने से मना कर दिया था और अगली तारीख मांग ली थी। इसी मामले में पिछले महीने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी से पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि मायावती शासनकाल के दौरान 2007 से 2012 के बीच लखनऊ और नोएडा में स्मारकों के निर्माण में घोटाला हुआ था। इसकी जांच लोकायुक्त ने भी की थी और 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का अनुमान लगाया था। उस समय बाबू सिंह कुशवाहा खनिज एवं भूतत्व मंत्री थे जबकि नसीमुद्दीन सिद्दीकी लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे।
विज्ञापन