फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Memorial committee sought answer from private company after server crash

Lucknow News: सर्वर ठप होने पर स्मारक समिति ने निजी कंपनी से मांगा जवाब

Tue, 01 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Memorial committee sought answer from private company after server crash
अंबेडकर पार्क।
लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल सहित स्मारक समिति से जुड़े स्मारकों और पार्कों में रविवार को सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन टिकट जारी नहीं हुआ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से जुड़े स्मारक समिति ने इस घटना पर निजी कंपनी से जवाब तलब किया है। रविवार के साथ बीते एक महीने की रिपोर्ट भी मांगी है। बार-बार तकनीक दिक्कत से होने वाली परेशानी पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


स्मारक समिति के अधिकारियों ने बताया कि अचानक सर्वर ठप होने और मैनुअल टिकट की व्यवस्था न होने से करीब पांच हजार पर्यटक स्मारकों व पार्कों में नहीं जा सके। एलडीए के अनुसार, गोरखपुर की इन्फोसॉफ्ट नेटवर्क कंपनी को ऑनलाइन टिकट का टेंडर दिया गया है। बीते महीने भी सर्वर ठप होने से ऑनलाइन टिकट जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन

एक दिन में करीब 1.25 लाख का नुकसान
स्मारक समिति के अनुसार, डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, मान्यवर श्री कांशीरामजी स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन व मान्यवर श्री कांशीरामजी सांस्कृतिक स्थल एवं पार्क में रविवार को दोपहर तीन बजे तक सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन टिकट जारी करने में पेरशानी हुई। समिति ने प्रत्येक पर्यटक पर 25 रुपये टिकट का रेट निर्धारित कर रखा है। ऐसे में समिति को एक दिन में करीब 1.25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed