Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Members of the Municipal Corporation Executive Committee elected unopposed

Lucknow News: निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य

Tue, 23 Jun 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Members of the Municipal Corporation Executive Committee elected unopposed
निर्विरोध चुने जाने के बाद नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य व महौपार और नगर आयुक्त। 
लखनऊ। नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हो गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई सदन की विशेष बैठक में भाजपा की ओर से पांच और सपा की ओर से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चुनाव निर्विरोध होगा, इसकी संभावना पहले से जताई जा रही थी। दोनों दलों ने मिलकर उतने ही प्रत्याशी उतारे थे जितने पद खाली थे। अब नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हो जाएंगे। पहले भी यही स्थिति थी। छह पदों पर यह चुनाव बीती एक जून को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रिटायर हुए छह सदस्यों की जगह पर किया गया है।
विज्ञापन



निराश हुए सपा के वरिष्ठ पार्षद रेशू
सपा की ओर से पहले जगदीश चंद्र बोस वार्ड से लगातार छह बार जीत दर्ज करने वाले पार्षद यावर हुसैन रेशू को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना देर रात तक थी, लेकिन सुबह सदन में अचानक पहली बार भरवारा मल्हौर वार्ड से पार्षद बनीं ममता रावत को टिकट दे दिया गया। इसकी जानकारी भी महापौर को ममता रावत ने दल के नेता कामरान बेग से फोन पर बात कराकर दी। चुनाव के दौरान सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग सदन में मौजूद नहीं रहे। इससे पार्षद यावर हुसैन रेशू खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्विरोध विजय हुए पार्षद

भाजपा
सुशील तिवारी पम्मी- लालकुआं वार्ड
राजीव बाजपेई- तिलकनगर रकाबगंज कुंडरी वार्ड
संजय राठौर- राजीव गांधी प्रथम वार्ड
विनोद यादव- न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड
रश्मि सिंह- फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड

सपा
ममता रावत- भरवारा मल्हौर वार्ड

निर्विरोध चुने जाने के बाद नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य व महौपार और नगर आयुक्त। 

निर्विरोध चुने जाने के बाद नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य व महौपार और नगर आयुक्त। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed