फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mehndi was applied on the hands and the husbands took charge of the shopping.

Lucknow News: हाथों में लगी मेहंदी तो पतियों ने थामी शॉपिंग की कमान

Fri, 10 Oct 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mehndi was applied on the hands and the husbands took charge of the shopping.
हाथों में लगी मेहंदी तो पतियों ने थामी शॉपिंग की कमान
लखनऊ। करवा चौथ का पर्व आते ही राजधानी के बाजार रंगों और खुशबू से महक उठे हैं। हजरतगंज की सड़कों पर महिलाएं मेंहदी लगवाते नजर आईं तो अमीनाबाद, भूतनाथ और लेखराज बाजारों में साड़ी, ज्वेलरी और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हर दुकान पर सजे थे लाल चुनरी, करवा माता की तस्वीरें, छलनी और सोलह श्रृंगार का सामान। महिलाओं के साथ उनके पति भी कदम से कदम मिलाते दिखे। किसी ने पत्नियों संग ज्वेलरी चुनी तो किसी ने मेकअप किट और पर्स खरीदा। प्रस्तुति नामक महिला ने मुस्कुराते हुए बताया कि मेरा पहला करवाचौथ है और पति अमित भी मेरे साथ व्रत रखेंगे। यह त्योहार रिश्तों में प्रेम और आस्था बढ़ाने का प्रतीक है।
विज्ञापन

चौक स्थित मेकअप आर्टिस्ट एकता साहू बताती हैं कि करवाचौथ से कई दिन पहले ही पार्लरों की सारी बुकिंग फुल हो गई थी। कई पति अपनी पत्नियों के साथ मेंहदी लगवाने आए। कोई फोटो क्लिक करवा रहा था तो कोई पार्लर के बाहर इंतजार कर रहा था। फेस ग्लो, मेकअप पैकेज और हेयर ट्रीटमेंट पर विशेष ऑफर चल रहे हैं, जिससे महिलाएं काफी उत्साहित हैं। एक हफ्ते में 400 महिलाओं ने मेंहदी लगवाई। इस बार पारंपरिक डिजाइनों के साथ करवाचौथ थीम वाली मेंहदी की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

तोहफों से भरी शामें, पतियों ने दिखाई रोमांटिक झलक
करवाचौथ के व्रत के बाद पत्नियों को तोहफा देने की परंपरा ने गिफ्ट की दुकानों को भी गुलजार कर दिया।
हजरतगंज में मोबाइल खरीदते नजर आए अंकित ने बताया कि शादी के बाद पहला करवाचौथ है, इसलिए पत्नी को स्मार्टफोन गिफ्ट दे रहा हूं। उनके साथी हिमांशु ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने ऑनलाइन साड़ी और स्किनकेयर किट पहले ही मंगवा ली है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed