{"_id":"62f10602e7bcea29a428080c","slug":"meeting-on-tarffic-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाईवे पर ट्रैफिक संचालन के लिए मिलकर काम करेंगे नगर निगम, पुलिस व एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाईवे पर ट्रैफिक संचालन के लिए मिलकर काम करेंगे नगर निगम, पुलिस व एनएचएआई
Mon, 08 Aug 2022 06:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:18 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात के सुचारु रूप से संचालन के लिए नगर निगम, जिला व पुलिस प्रशासन, एनएचएआई व यातायात विभाग के अधिकारी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे भीषण जाम से उत्पन्न हुए हालात के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्डर में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक, डीएस चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर लखनऊ से कानपुर, लखनऊ से बाराबंकी एवं लखनऊ से सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के सुचारू संचालन, समुचित प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पूर्व की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर लिए गये निर्णयों के क्रम में अब तक हुई प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन
यातायात के सुचारू रूप संचालन के लिए नगर निगम, जिला व पुलिस प्रशासन, एनएचएआई व यातायात विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।
विज्ञापन
लखनऊ मे राजकीय परिवहन निगम के सभी बस स्टैण्ड के बाहर बसों के खड़े होने से रोकने केे लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा विशेष दस्ते तैनात किये जायेगे जिनके द्वारा नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर सम्बन्धित कर्मियों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दो बड़ी क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है ताकि असामायिक तकनीकी रूप से खराब हुए वाहनों व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अन्यत्र स्थल तक शीघ्र पहुचाया जा सके। इन दोनो क्रेनों के उपलब्ध होने के स्थानों की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने केे निर्देश दिये गये है ताकि उसका शीघ्र उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।