यदुकुल पुनर्जागरण मिशन: शिवपाल ने चला एक और दांव, अखिलेश को चोट देने की पूरी है तैयारी
यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं । यह संगठन पूरे ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सामाजिक आंदोलन के सहारे नए मोर्चे की नींव रखी गई है। शिवपाल यादव और डीपी यादव ने अन्य नेताओं को एकजुट कर सामाजिक आंदोलन की हांडी में सियासी खिचड़ी पकाने की तैयारी की है। इसमें वोटर्स पार्टी के अध्यक्ष भरत गांधी विश्वात्मा भी उनका साथ देंगे। बृहस्पतिवार को एक मंच पर जुटे अलग-अलग क्षेत्र के यादव बिरादरी के नेताओं ने गांव-गांव सामाजिक आंदोलन की अलख जगाने की रणनीति बनाई। साथ ही अहीर रेजीमेंट की मांग भी मांग उठाई।
प्रसपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के तहत जुटे यादव बिरादरी के नेताओं को संबोधित करते हुए प्रसपा संस्थापक शिवपाल ने कहा कि मिशन के जरिए यादवों के साथ अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को भी एकजुट कर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले ललई यादव पेरियार के जन्मदिन पर हुई यह एकजुटता का संदेश गांव-गांव जाएगा। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं है। मिशन के संरक्षक बनाए गए शिवपाल ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वे मांग करेंगे कि मुलायम सिंह चुनाव लड़ें। पिछली बार भी उनके लिए प्रचार किया था और इस बार भी जिताएंगे। बैठक में जिलों में सम्मेलन की तिथि तय करते हुए जिलेवार जिम्मेदारी भी बांटी गई। बैठक को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, वोटर्स पार्टी के अध्यक्ष भरत गांधी समेत प्रसपा पदेश अध्यक्ष आदित्य यादव, पूर्व विधायकों विजय यादव, रामपाल यादव, श्याम किशोर यादव ने संबोधित किया।
यूपी से शुरुआत, पूरे देश में होगा आगाज : डीपी
मिशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि यूपी से हुई इस शुरुआत का उद्देश्य तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना है। यदुकुल के इतिहास में बहुत सी जातियां हैं। मिशन में कुर्मी, लोध, गुर्जर समेत अन्य पिछड़ी जातियों को भी जोड़ा जाएगा। भविष्य में बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी अभियान चलाया जाएगा। किसानों, छात्रों, नौजवानों के हितों को लेकर संघर्ष किया जाएगा। मिशन को गांव स्तर पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत जातीय जनगणना कराने, अहीर रेजिमेंट का गठन करने, सभी युवकों को सरकारी नौकरी या न्यूनतम आठ हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी देने का कानून बनाने समेत 10 मांगों पर संघर्ष किया जाएगा।
हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं जिसका नाम 'यदुकुल पुनर्जागरण मिशन' होगा। यह संगठन सारे OBC समाज के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। यह सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं बनाया गया है: यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष डी. पी. यादव, लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/3ECIsLb7ZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2022
यह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़, झारखंड, बिहार राज्यों के लिए बना है। यह संगठन यादव समाज के अन्य संगठनों के प्रतिद्वंद्विता में नहीं है। इसके 10 उद्देश्य हैं जिसमें से एक सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क़ानून बनवाना होगा:यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2022