फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meerut Zone tops in action on mask violation

मास्क उल्लंघन पर कार्रवाई के मामले में मेरठ जोन अव्वल

Tue, 20 Apr 2021 11:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Apr 2021 11:42 PM IST
सार

मास्क उल्लंघन पर कार्रवाई के मामले में मेरठ जोन अव्वल रहा जहां सबसे ज्यादा जुर्माना वसूला गया। इस मामले में बरेली जोन सबसे फिसड्डी रहा है, यहां सबसे कम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Meerut Zone tops in action on mask violation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मास्क उल्लंघन पर कार्रवाई के मामले में मेरठ जोन अव्वल रहा जहां सबसे ज्यादा जुर्माना वसूला गया। इस मामले में बरेली जोन सबसे फिसड्डी रहा है, यहां सबसे कम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि दो दिनों की कार्रवाई में 57943 लोगों का चालान किया गया है और एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। मास्क को लेकर की जा रही सख्ती के बाद से लोग इसका पालन करने लगे हैं। अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ ज्यादती न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। जो लोग चालान भरने में सक्षम नहीं हैं उन्हें मास्क देकर और चेतावनी देकर भी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेरठ जोन में दो दिनों में सबसे अधिक 13 हजार से अधिक लोगों के चालान किए गए है। वहीं मास्क को लेकर चालान के मामले में बरेली जोन सबसे पीछे है। यहां 19 अप्रैल को कुल 9 जिलों में 785 लोगों के चालान किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार चालान का कोई पैमाना नहीं
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि पहली बार मास्क न पहनने पर पकड़े जाने पर 1000 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए। लेकिन कोई दूसरी बार पकड़ा जा रहा है यह ट्रेस करने के लिए पुलिस के पास कोई पैमाना नहीं है। अब तक केवल देवरिया का ही एक ऐसा मामला आया है जहां 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। वह भी तब जब जिस व्यक्ति का चालान किया गया उसके पास से पहली बार के चालान की कॉपी मिली।


प्रशांत कुमार के मुताबिक एक एप तैयार कराया जा रहा है जिसमें मास्क चालान का पूरा डाटा रखा जाएगा। नाम और मोबाइल नंबर डालते ही पता चल जाएगा कि उक्त व्यक्ति का पहले चालान कटा है या नहीं ? यह एप कब तक तैयार होगा यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed