{"_id":"5e0c4e168ebc3e87b84de693","slug":"meerut-city-and-jhansi-express-cancelled-till-5-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस पांच तक निरस्त, आज लखनऊ व दिल्ली से निरस्त रहेगी गोमती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस पांच तक निरस्त, आज लखनऊ व दिल्ली से निरस्त रहेगी गोमती
Wed, 01 Jan 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने कोहरे के चलते मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस सहित गोमती मेल का संचालन निरस्त कर दिया है। मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस पांच जनवरी एवं गोमती मेल एक जनवरी को लखनऊ व नई दिल्ली से निरस्त रहेगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन नंबर 12419 व 12420 नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली का एक जनवरी 2020 को संचालन नहीं होगा।
ट्रेन नंबर 14854 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस को दो जनवरी को निरस्त रहेगी, यानी लखनऊ नहीं आएगी। दरअसल ट्रेन नंबर 14863 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस को 31 दिसंबर को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 22454 एवं 22453 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी का 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक संचालन निरस्त रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11109 एवं 11110 लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस भी 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।

नई दिल्ली-वाराणसी सुबह 4:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी
उत्तर रेलवे ने नई-दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के टर्मिनल में बदलाव किया है। दो जनवरी से काशी विश्वनाथ वाराणसी के बजाय मडुवाडीह से चलेगी। प्रवक्ता के मुताबिक एक जनवरी से ट्रेन नंबर 14258 नई दिल्ली-वाराणसी सुबह 4:35 बजे वाराणसी एवं मडुवाडीह सुबह 4:50 पहुंचेगी।