फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meenakshi murder case in Lucknow More than 30 attacks were made on the body with scissors

Meenakshi Murder: शरीर पर कैंची से किए थे 30 से ज्यादा वार... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति की बर्बरता का खुलासा

Mon, 06 Nov 2023 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Nov 2023 09:16 AM IST
सार

लखनऊ के तेलीबाग के माली टोला में शनिवार दोपहर एक महिला की घर के भीतर ही कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पति सर्वेश शक के दायरे में आया था। उसके बयानों में विरोधाभास था। महिला के शरीर पर कैंची से 30 से ज्यादा वार किए थे।

विज्ञापन
Meenakshi murder case in Lucknow More than 30 attacks were made on the body with scissors
मीनाक्षी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के तेलीबाग के माली टोला में मीनाक्षी को बहुत ही बर्बरता से मारा गया था। इसका खुलासा रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। उसके सिर, चेहरे, माथे, गले और हाथों पर 30 से ज्यादा जख्म मिले हैं। शॉक एंड हेमरेज से उनकी मौत हुई। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतका के परिजनों ने उसके पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीनाक्षी की शनिवार दोपहर घर के भीतर ही हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में पति सर्वेश शक के दायरे में आया था। 
विज्ञापन


उसके बयानों में विरोधाभास था। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। घटनास्थल से खून से सनी कैंची बरामद हुई थी। अब जांच में सामने आया है कि सर्वेश ने ही वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी के पिता लखीमपुर गोला निवासी राम सैनी ने सर्वेश पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि फरवरी 2017 में मीनाक्षी की शादी सर्वेश से हुई थी। वह दहेज में चार लाख रुपये की मांग करते हुए मीनाक्षी को प्रताड़ित कर रहा था। रकम न मिलने पर उसने हत्या कर दी। 

पुलिस ससुराल के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उधर, कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि दंपती के कोई संतान नहीं थी। अंदेशा है कि इसे लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता रहा था। इसी खुन्नस में सर्वेश ने मीनाक्षी पर निर्दयता से वार पर वार किए। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और सुबूत जुटा रही है।

 

आपको बता दें कि तेलीबाग के माली टोला में शनिवार दोपहर एक महिला की घर के भीतर ही कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई। लखीमपुर के गोला निवासी मीनाक्षी (35) की शादी करीब छह साल पहले तेलीबाग के माली टोला निवासी सर्वेश से हुई थी। सर्वेश इनवर्टर व बैटरी का व्यापार करता है। 

शनिवार दोपहर सर्वेश व उसके पिता नंदकिशोर घर के भूतल पर थे। मीनाक्षी पहली मंजिल के कमरे में थीं। जहां कैंची से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। पीजीआई इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे मीनाक्षी के भाई अनिल सैनी ने बहन की हत्या की सूचना दी। तब पुलिस केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंची। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। 

पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुबूत जुटाए और कमरे में मिली खून से सनी कैंची कब्जे में ली। कैंची से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। जिस कमरे में मीनाक्षी खून से लथपथ पड़ी थीं। उसका दरवाजा भीतर से बंद था। सर्वेश का दावा है कि जब वह ऊपर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। 

 

वह खिड़की से भीतर गया तो मीनाक्षी खून से लथपथ पड़ी थीं। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने कमरे को भीतर से बंद किया। उसके बाद खिड़की से बाहर निकल गया। हत्या की घटना को दूसरी ओर मोड़ने के लिए ऐसा किया। मृतका के भाई अनिल एफएसएल में कार्यरत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed