फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicine made in Himachal fails in testing, sale stopped

Lucknow News: हिमाचल की बनी दवा जांच में फेल, बिक्री रोकी

Sun, 24 Nov 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Medicine made in Himachal fails in testing, sale stopped
रायबरेली। जिले के उमरन में संचालित डॉक्टर फ्रैंड मेडिकल स्टोर से लिया गया हिमाचल प्रदेश में निर्मित एंटीबायोटेक दवा का नमूना प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद हिमाचल प्रदेश के निर्माता और दवा विक्रेता को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संबंधित बैच की दवा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बीते अगस्त में उमरन स्थित डॉक्टर फ्रैंड मेडिकल स्टोर से फ्राईसेफ-200 दवा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। अब नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। एंटीबायोटेक दवा में 200 एमजी के स्थान पर मात्र 94 एमजी ही सिफेक्जिम मिला। 106 एमजी सिफेक्जिम दवा में नहीं मिली।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद दवा बनाने वाली हिमाचल प्रदेश की एलेक्सा फॉर्मास्युटिकल्स सोलान और मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को संबंधित दवा को एजेंसी को वापस करने के आदेश दिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed