फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical test of Changur and Nasreen, accused of conversion.

UP: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर व नसरीन का हुआ मेडिकल टेस्ट, लखनऊ लेकर पहुंची एटीएस, भेजे जाएंगे जेल

Wed, 16 Jul 2025 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jul 2025 05:54 PM IST
सार

धर्मांतरण के आरोपी छांगुर का लखनऊ के सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। बुधवार दोपहर एटीएस की टीम उन्हें लखनऊ लेकर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Medical test of Changur and Nasreen, accused of conversion.
मेडिकल के लिए लाया गया छांगुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

धर्मांतरण के आरोपी छांगुर व उसकी सहयोगी नसरीन का मेडिकल कराने के लिए एटीएस की टीम उन्हें लेकर लखनऊ पहुंची। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। दोनों को पांच जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। यहां से दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के करीबी अभी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। एटीएस की जांच और कार्रवाई के बाद भी छांगुर के सहयोगी लोगों को धमका रहे हैं। एटीएस की जांच में गवाही देने वाले हरजीत कश्यप को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। हरजीत की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाहरुख से शादी... उदित से अफेयर, पति को फंसाने के लिए किया मासूम बेटी का कत्ल; 'कातिल मां' रोशनी की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पेट पर बैठ दबाया गला...नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा


प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरजीत का आरोप है कि तीनों छांगुर के खास लोग हैं और उन पर बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं, मना करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed