{"_id":"5d1faa278ebc3e3ce8402bde","slug":"medical-report-of-vikram-kothari-lucknow-news-lko469100466","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम कोठारी मामले में बोर्ड लेगा जेल वापसी का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम कोठारी मामले में बोर्ड लेगा जेल वापसी का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू अफसरों ने तलब की विक्रम कोठारी की जांच रिपोर्ट, मेडिकल बोर्ड की टीम की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
केजीएमयू के अफसरों ने शुक्रवार को पीएमआर विभाग में दो माह से भर्ती विक्रम कोठारी की सभी जांच रिपोर्ट तलब कर ली।
वहीं, आनन-फानन मेडिकल बोर्ड का गठन करने के साथ पांच डॉक्टरों की टीम बनाई गई, जो यह करेगी कि कोठारी फिट है या नहीं।
उधर, सीबीआई भी गोपनीय ढंग से मामले की तफ्तीश में जुटी है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि सोमवार को विक्रम कोठारी के लिए मेडिकल बोर्ड बैठेगा।
करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी रोटोमैक समूह के चेयरमैन विक्रम कोठारी (70) ले मुंबई में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के बाद हाथ-पैर में कमजोरी की शिकायत की थी।
इसके बाद उसे केजीएमयू के पीएमआर विभाग में भर्ती कराया गया है। करीब दो माह से वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती होकर मौज कर रहा है।
विक्रम कोठारी पर मेहरबान हुए केजीएमयू डॉक्टरों पर सीबीआई की नजर टेढ़ी हो गई है। जांच एजेंसी कोठारी से जुड़ी जांच रिपोर्ट तलब कर एक्सपर्ट की राय ले चुकी है।
वहीं, शुक्रवार को केजीएमयू के अफसरों ने भी कोठारी से संबंधित सभी जांच रिपोर्ट कक्ष में मंगवा ली। इसमें कोठारी का ब्लड शुगर बढ़ा होने की बात अफसरों ने कही।
विज्ञापन
कुलपति के निर्देश पर पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। इसमें आर्थोपैडिक के तीन विशेषज्ञ, सीएमएस व पीएमआर विभाग के प्रमुख हैं।
सोमवार को मेडिकल बोर्ड में कोठारी के भर्ती रहने या जेल वापसी पर फैसला होगा। सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की टीम जांच करके रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।