फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत

Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
medical
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आगाज
विज्ञापन

- डीएम व महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की एंबुलेंस
फोटो- 04
अयोध्या। जिले में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत हुई। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम अनुज कुमार झा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने 108 एंबुलेंस के सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। ये एंबुलेंस रूट चार्ट के अनुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी।
डीएम अनुज कुमार झा ने जनता से अपील की है कि सभी व्यक्तिगत रूप से अपने आसपास की सफाई के प्रति जागरूक रहें। अनावश्यक रूप से खुले में पड़ी उन वस्तुओं में जिनमें पानी भरा रह सकता है, उसे हटा दें, ताकि मच्छरों को पनपने का स्थान न मिले। उन्होंने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन चार बजे उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। कहा कि ये अभियान केवल जागरूकता अभियान न रह जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी के सहयोग से उन स्थानों पर सफाई कराएं, जो संचारी रोग की दृष्टि से अति संवेदनशील हों।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त सहयोग से पूरे माह वेक्टर जनित व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नालियों की सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए। रविवार को पहले दिन अभियान के तहत सांसद लल्लू सिंह के आवास के पास स्थित घसियारी टोला में सफाई की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. सीबी दिवेदी, डॉ. एके सिंह, एमए खान, डॉ. डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed