फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical examination of rape victim done.

जांच पूरी, दर्ज होगा अमिताभ के खिलाफ बयान

Mon, 13 Jul 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jul 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of rape victim done.

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला का गोमतीनगर पुलिस ने रविवार को मेडिकल परीक्षण कराया। दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला दरोगा अनुराधा पीड़िता को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचीं।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि तीन घंटे तक मेडिकल परीक्षण हुआ। फिर थाने में उसके बयान दर्ज किए गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला और उसके पति को गोपनीय स्थान पर रखा गया है। अब सोमवार को महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी है। इस बीच पुलिस ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छह महीने बाद मेडिकल का क्या औचित्य

पुलिस महकमे में दिनभर चर्चा रही कि बीती 31 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का मेडिकल परीक्षण 12 जुलाई को कराया गया। छह महीने बाद मेडिकल परीक्षण का क्या औचित्य है? इस पर गोमतीनगर पुलिस का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया है, जिसका पालन करना ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंपो सवार युवकों के जरिए नूतन से मिली थी पीड़िता

Medical examination of rape victim done.

पीड़िता ने कहा कि बीते वर्ष दिसंबर में वह सब्जी लेने मंडी जा रही थी तभी टैंपो में दो-तीन युवकों को आपस में गाजियाबाद आई नूतन ठाकुर के बारे में बातचीत करते सुना। युवकों ने नूतन को प्रतिष्ठित महिला बताते हुए कई लोगों को नौकरी दिलाने की बात कही।

इस पर पीड़िता ने युवकों से अपनी नौकरी के लिए बात की। युवकों ने ही पीड़िता को नूतन ठाकुर से मिलाया। नूतन ने उन्हें बताया था कि वह एनजीओ चलाती हैं। नूतन ने उसे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित घर आकर मिलने के लिए कहा था।

पंचर बनाता है पति, दो बेटों की हो चुकी है शादी
मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली पीड़िता की उम्र करीब 45 साल है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। 1990 में उसका गाजियाबाद निवासी युवक से विवाह हुआ था। पति पंचर बनाता है। उसके चार बच्चों में दो बेटों की शादी हो चुकी है।

बेटी और छोटा बेटा पढ़ते हैं। गाजियाबाद में उसके पति का खुद का मकान है जिसमें परिवार के अलावा दो-तीन किरायेदार भी रहते हैं। पंचर की दुकान और किराये से करीब 15,000 रुपये महीना आ जाते हैं, जिससे परिवार का खर्च चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed