{"_id":"67379d18ad452ac4410cb573","slug":"medical-college-fire-committee-formed-to-investigate-the-accident-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Medical College Fire: हादसे की जांच के लिए समिति गठित, कमिश्नर और डीआईजी करेंगे झांसी मेडिकल अग्निकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Medical College Fire: हादसे की जांच के लिए समिति गठित, कमिश्नर और डीआईजी करेंगे झांसी मेडिकल अग्निकांड की जांच
Sat, 16 Nov 2024 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:46 AM IST
सार
कमिश्नर और डीआईजी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की जांच करेंगे। सीएम योगी मे जांच रिपोर्ट 12 घंटे में मांगी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। कमिश्नर और डीआईजी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की जांच करेंगे। सीएम योगी मे जांच रिपोर्ट 12 घंटे में मांगी है।
इस हादसे में अब 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सक्रिय हैं। सीएम ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को स्वास्थ्य सचिव के साथ झांसी रवाना कर दिया है। सीएम ने घटना पर दुख भी व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर-रात महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 47 नवजात भर्ती थे। खबर लिखे जाने तक वार्ड से 31 नवजात को बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दस नवजात की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है। नवजातों के माता-पिता भी अपने नवजातों को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता दिखा। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब तक कुछ समझ पाते, आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। वहां भगदड़ मच गई।
नवजातों को बाहर निकालने की कोशिश हुई लेकिन, धुआं एवं दरवाज पर आग की लपट होने से नवजात समय पर बाहर नहीं निकाले जा सके। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियों के पहुंचने पर नवजातों को बाहर निकाला जा सका। खबर लिखे जाने तक वार्ड से 10 नवजात शिशुओं के शव बाहर निकाले जा चुके। मौके पर रोते-बिलखते परिजनों का जमावड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहा था।