फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical center misdignosed with hiv positive

कहीं इनकी तरह आप भी न हो जाए ‘एचआईवी पॉजिटिव’

Tue, 21 Apr 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
medical center misdignosed with hiv positive

नौकरी के लिए ओमान जाने की तैयारी कर रहे राजधानी के एक इंजीनियर शाहिद सिराज को महानगर के रेजा मेडिकल सेंटर की गलत पैथोलॉजी रिपोर्ट ने एचआईवी पॉजिटिव बता दिया।

विज्ञापन


साथ ही रिपोर्ट को ऑनलाइन जारी भी कर दिया। इसके चलते ओमान की कंपनी ने जहां शाहिद से मुंह मोड़ लिया, वहीं पूरे परिवार को मानसिक पीड़ा के दौर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


कुर्सी रोड स्थित आदिलनगर के शाहिद अब रेजा मेडिकल सेंटर की शिकायत कंज्यूमर फोरम में करने की तैयारी कर रहे हैं।

पेशे से केमिकल इंजीनियर शाहिद को ओमान की पेट्रोफैक कंपनी ने 50 हजार डॉलर के सालाना पैकेज का ऑफर दिया था। इसे शाहिद ने स्वीकार कर लिया था।

र‌िपोर्ट बन गई मुसीबत

medical center misdignosed with hiv positive

शाहिद ने बताया कि खाड़ी देश जाने के लिए पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल होता है।

इसका सेंटर गल्फ एप्रूव्ड मेडिकल सेंटर्स एसोसिएशन (गमका) की ओर से तय किया जाता है। गमका की ओर से उन्हें रेजा मेडिकल सेंटर पर मेडिकल कराने को कहा गया।

11 मार्च को वे जांच कराने पहुंचे। जांच रिपोर्ट में उन्हें एचआईवी पॉजिटिव बताते हुए मेडिकल सेंटर ने इसे उसी समय ऑनलाइन भी कर दिया।

रिपोर्ट देखकर शाहिद के होश उड़ गए, दूसरी ओर ओमान की कंपनी ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed