{"_id":"575d98184f1c1b2b3e11b998","slug":"medhavi-chhatra-samman-to-be-held-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमर उजाला’ मेधावी छात्र सम्मान समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमर उजाला’ मेधावी छात्र सम्मान समारोह कल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों को मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राएं सोमवार से राजधानी में जुटेंगे। इन मेधावियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘अमर उजाला’ द्वारा मंगलवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
इसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन में आने वाले मेधावियों के अलावा अपने-अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
समारोह के लिए दो दिनी प्रवास पर राजधानी आ रहे मेधावियों का जमावड़ा चिनहट में गंगा विहार स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल पर होगा। मेधावियों के साथ उनके अभिभावक व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सभी मेधावियों का पंजीकरण एक दिन पहले किया जा रहा है। पहले दिन ये मेधावी लखनऊ भ्रमण पर निकलेंगे और नये व पुराने लखनऊ के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध स्थलों से रूबरू होंगे।
शाम को ‘टॉपर्स की चौपाल’ सजेगी। मेधावी इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करने वाले चर्चित लोगों से रूबरू होंगे। देर शाम तक अलग-अलग आयोजनों का दौर चलेगा। अगले दिन यानी मंगलवार को मेधावियों का सम्मान होगा।