फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medalists will do free journey in Uttar Pradesh Government buses.

यूपी: विश्वकप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और सैफ खेलों के पदक विजेता मुफ्त में कर सकेंगे बस यात्रा

Sat, 27 Jul 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jul 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Medalists will do free journey in Uttar Pradesh Government buses.

विश्वकप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और सैफ खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उप्र. परिवहन निगम की बसों में जल्द ही मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में परिवहन निगम ने खेल विभाग से प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए सोमवार को निगम के एमडी खेल निदेशक के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


रोडवेज ने हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, स्वीमिंग व अन्य खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में यह पहल की है। परिवहन निगम प्रबंध निदेशक राज शेखर ने शुक्रवार को खेल निदेशक आरपी सिंह से फोन पर इस संबंध में बातचीत की और सोमवार को प्रस्ताव देने को कहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों में अब तक खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनसे भी सामान्य यात्रियों की तरह किराया लिया जाता है। बता दें, रोडवेज में सात श्रेणी के लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिल रही है मुफ्त यात्रा की सुविधा

इसमें वर्तमान व पूर्व सांसद-विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बस की सभी श्रेणियों में मुफ्त यात्रा की सुविधा है। जबकि लोकतंत्र रक्षक सेनानी को वॉल्वो बसों को छोड़कर अन्य में सुविधा मिलती है और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक व दिव्यांगजनों को भी साधारण बसों में मुफ्त सफर की सहूलियत है।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर का कहना है कि जिन खिलाड़ियों ने मेडल लाकर देश का नाम रोशन किया है, उन्हें बस में मुफ्त सफर की सुविधा देने की तैयारी है। इसके लिए खेल विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed