{"_id":"62eed170b274e42b304ac0d0","slug":"md-seats-increased-in-kgmu-lucknow-news-lko6430280174","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में तीन गुना हुईं एमडी की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में तीन गुना हुईं एमडी की सीटें
Sun, 07 Aug 2022 02:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:39 PM IST
सार
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी पाठ्यक्रम की सीटों को तीन गुना कर दिया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी पाठ्यक्रम की सीटें तीन गुना हो गई हैं। अब यहां हर साल पांच के बजाय 15 परास्नातक डॉक्टरों को डिग्री मिल सकेगी। विभाग के प्रस्ताव पर नेशनल मेडिकल कमीशन ने अपनी मुहर लगा दी है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदूषण की वजह से सांस संबंधी रोगों में तेजी आती जा रही है। इन मरीजों के इलाज के लिए ज्यादा संख्या में विशेषज्ञ चाहिए। इसको देखते हुए विभाग की ओर से नेशनल मेडिकल कमीशन के पास आवेदन किया गया था।
विज्ञापन
आयोग की टीम ने विभाग के निरीक्षण के बाद सीटों की बढ़ोत्तरी पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद अब यहां 15 सीट पर दाखिले हो सकेंगे। इसकी वजह से यहां डॉक्टरों पर दबाव कम होगा तथा मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा। केजीएमयू के वीसी डॉ. बिपिन पुरी ने सीट बढ़ने पर विभाग की प्रशंसा की और डॉ. सूर्यकांत को बधाई दी।
विज्ञापन