फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS-BDS admissions will be done through Samarth portal

Lucknow News: समर्थ पोर्टल से होंगे एमबीबीएस-बीडीएस के दाखिले

Tue, 05 Aug 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
MBBS-BDS admissions will be done through Samarth portal
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इस वर्ष एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। डीन प्रो. वीरेंद्र आतम की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुसार सभी दाखिलों को केंद्रीकृत स्तर पर लाना है। इसके लिए समर्थ पोर्टल तैयार किया गया है। बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों के प्रवेश ज्यादातर विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही हो रहे हैं। अब मेडिकल के दाखिले भी इस पोर्टल पर होने हैं।
विज्ञापन


इसके लिए नीट काउंसिलिंग के माध्यम से केजीएमयू में मौका पाने वाले अभ्यर्थियों को खुद को समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। इसके लिए उन्हें फोटो, हस्ताक्षर, नीट स्कोर कार्ड और परिचय पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद स्नातक कोर्स का विकल्प चुनकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक केजीएमयू में एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले ऑफलाइन काउंसिलिंग से होते थे। सरकार के निर्देश के बाद समर्थ पोर्टल पर प्रवेश करने की शुरुआत की जा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्रवेश का डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर रहेगा। इससे नई नीतियां लागू करने में मदद मिलेगी।




46,600 रुपये है फीस

केजीएमयू में एमबीबीएस-बीडीएस की फीस 46,600 रुपये है। ओबीसी-एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 37,600 रुपये है। फीस भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस जमा करने के लिए ऑफलाइन विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed