फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor calling people of Assam Bangladeshis: Shahnawaz Alam

असम के लोगों को बांग्लादेशी बता रहीं हैं महापौर : शाहनवाज आलम

Tue, 09 Dec 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mayor calling people of Assam Bangladeshis: Shahnawaz Alam
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता।
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने महापौर सुषमा खर्कवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह असम के मूल निवासियों को सिर्फ असमी बोलने के आधार पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या बता रही हैं। आलम ने कहा कि असम भारत का अंग है और वहां के नागरिक देश में कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेस क्लब में गुडंबा बहादुरपुर स्थित फूलबाग में रह रहे असमी लोगों के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए शाहनवाज ने मांग की कि महापौर को लखनऊ में रह रहे असम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए और नगर निगम को उनके ठेले वापस करने चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन असमी लोगों को महापौर बांग्लादेशी और रोहंगिया बता रही हैं, उनके पास असम के नागरिक होने के सारे प्रमाण हैं। शहर अध्यक्ष शहजाद आलम ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गुडंबा स्थित असम की बस्ती का दौरा किया था और उनके दस्तावेजों की पुष्टि की थी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, पीसीसी सदस्य नावेद नकवी, शहर महासचिव मनीष जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, शाहनवाज खान, मसूद अहमद, हम्माम वहीद, सैयद नाहिद, नोमन अहमद, काशिफ सिद्दीकी, अहमद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed