फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati will make Akash Anand in-charge of UP in Lok Sabha elections

मायावती का उत्तराधिकारी: दूसरे राज्यों के बाद आकाश को यूपी में उतारने की तैयारी, लोकसभा चुनाव होगा अहम

Sat, 21 Oct 2023 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Oct 2023 07:43 PM IST
सार

पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा को दस सीटें मिलीं थीं पर बाद में उसका प्रदर्शन अन्य चुनावों में यूपी में गिरता चला गया है। 

विज्ञापन
Mayawati will make Akash Anand in-charge of UP in Lok Sabha elections
अपने भतीजे के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दूसरे राज्यों में तराशने के बाद बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को यूपी में भी उतारा जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश को पार्टी ने अन्य राज्यों में अहम जिम्मेदारी दे रखी है और आकाश वहां तगड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। ऐसे में बसपाई थिंक टैंक का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उप्र में भी आकाश का भरपूर इस्तेमाल किया जाए। इससे पहले यूपी में उनके विभिन्न कार्यक्रम कराने पर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन


इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। बसपा ने इन राज्यों में अपनी तैयारियां तेज की हैं। उधर लोकसभा चुनाव भी अगले साल होने वाला है जिसके लिए अभी से मशक्कत शुरू हो गई है। बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव में रहे खराब प्रदर्शन के कारण लोकसभा चुनाव में उसकी चुनौती और बढ़ गई है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा को दस सीटें मिलीं थीं पर बाद में उसका प्रदर्शन अन्य चुनावों में यूपी में गिरता चला गया है। 
विज्ञापन


वैसे भी पिछले चुनाव में बसपा सपा और रालोद के साथ गठबंधन में लड़ी थी। इस बार अभी तक बसपा ने किसी भी गठबंधन में शामिल होने से इंकार किया है। उधर बाकी राज्यों में इस साल हो रहे चुनावों में आकाश को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वह इन राज्यों में लगातार रैलियां कर रहे हैं। राजस्थान में उनके जनसंपर्क से बसपा आलाकमान खुश है। ऐसे में यह पूरी तैयारी की जा रही है कि लोकसभा चुनाव में आकाश को यूपी में भी मजबूती से उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो के लिए खास
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 23 अगस्त को लखनऊ में बैठक बुलाई जिसमें, पार्टी के जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें आकाश आनंद भी शामिल हुए थे। इस दौरान मायावती ने आत्मीयता के साथ आकाश के कंधे पर हाथ रखकर सियासी संदेश दे दिया था। उन्होंने सबके सामने आकाश को अपने पास बुलाकर आशीर्वाद दिया। आकाश लखनऊ की बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान की यात्रा छोड़कर पहुंचे थे। दरअसल यह संदेश देने की पूरी कोशिश की गई कि आकाश खास हैं और भविष्य में उनकी भूमिका बसपा में अहम होगी। मायावती खुद आंदोलनों से दूरी बना रही हैं तो आगे के लिए इस तरह की कमान मजबूती से आकाश को सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed