फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati vacant her bungalow.

मायावती ने खाली किया सरकारी बंगला, स्पीड पोस्ट से भेजकर चाबियां सौंपी

Thu, 31 May 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
mayawati vacant her bungalow.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

राज्य सम्पत्ति विभाग से नोटिस मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने इसकी चाभी स्पीड पोस्ट से भेजी।

विज्ञापन


मायावती के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने बताया कि चाभियां स्पीड पोस्ट से इसलिए भेजनी पड़ीं क्योंकि अवर अभियंता ने कब्जा लेने से इन्कार कर दिया था।

मायावती की ओर से मंगलवार को राज्य संपत्ति अधिकारी को पत्र लिखकर ६, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग बंगला खाली करने की सूचना दी गई थी। आरएसए कार्यालय में पत्र रिसीव करने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


कहा कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में अवर अभियंता (अनुरक्षण) लोक निर्माण विभाग कब्जा लेने की कार्यवाही करते हैं। उन्हें ही कब्जा व पत्र दिया जाए। अवर अभियंता ने राज्य संपत्ति अधिकारी की अनुमति के बिना बंगले की चाभी व पत्र लेने से इन्कार कर दिया। इस पर राज्य संपत्ति अधिकारी के नाम पत्र व बंगले की चाभियां स्पीड पोस्ट से अवर अभियंता को भेज दी गईं। ये बुधवार को प्राप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने राज्य संपत्ति अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि 6, लाल बहादुर शास्त्री आवास उन्हें बतौर पूर्व मुख्यमंत्री 23 दिसंबर 2011 को आवंटित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के 7 मई के आदेश के अनुपालन में वह यह बंगला पूरी तरह खाली कर रही है।

जनरेटर, ट्रांसफार्मर, एसी, साउंड सिस्टम ठीक हालत में

mayawati vacant her bungalow.

मायावती ने कहा है कि बंगला आवंटित करते समय मुझे जनरेटर, विद्युत पैनल, ट्रांसफार्मर, एसी, पंखे, ट्यूबलाइट, साउंड सिस्टम व फायर फाइटिंग सिस्टम लगे हुए थे। ये वर्तमान में भी लगे हुए हैं और पूरी तरह से ठीक हालत में हैं। इसके अलावा राज्य संपत्ति विभाग ने अन्य कोई फर्नीचर व फिक्सचर नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed