{"_id":"5e3fdbad8ebc3ee5fa05cf8e","slug":"mayawati-tweets-on-sant-ravidas-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के लिए रविदास जी के मंदिरों में जाकर नाटकबाजी करती हैं विरोधी पार्टियां: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के लिए रविदास जी के मंदिरों में जाकर नाटकबाजी करती हैं विरोधी पार्टियां: मायावती
Sun, 09 Feb 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Feb 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने संत रविवाद जयंती पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी सहित समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य पार्टियाँ यहां उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के चलते सन्त गुरु रविदास जी को कभी भी मान-सम्मान नहीं देती है लेकिन सत्ता से बाहर होने पर फिर ये अपने स्वार्थ में इनके मन्दिरों व स्थलों आदि में जाकर किस्म-किस्म की नाटकबाजी जरूर करती है। इनसे सतर्क रहें।
विज्ञापन
उन्होंने आगे ट्वीट किया कि बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में, इनको विभिन्न स्तर पर, पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है जिसे भी अब विरोधी पार्टियाँ एक-एक करके खत्म करने में लगी है। जो अति निन्दनीय है।
विज्ञापन
बता दें कि संत रविदास जी की जयंती पर प्रदेश में जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचीं और उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।