मायावती का ट्वीट, क्या भारत में आंशिक लोकतंत्र है... यह रिपोर्ट चिंताजनक है, इसे गंभीरता से ले सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारत के लोकतंत्र पर जारी की गई फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्व के सबसे बड़े अपने लोकतांत्रिक भारत देश में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता है? अमेरिकी थिंक टैंक फ्रीडम हाउस द्वारा भारत को लोकतांत्रिक व फ्री सोसाइटी वाले देश के श्रेणी में ’फ्री’ से घटाकर ’आंशिक फ्री’ किए जाने की खबर हर जगह सुर्खियों में है जो अत्यन्त चिन्ताजनक बात है।
ऐसी स्थिति में केन्द्र व सभी राज्यों की सरकारों को भी इसे अति-गंभीरता से लेते हुए विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को कोई आघात लगने से बचाने के लिए काफी सही ढंग से व सही दिशा में कार्य करना बहुत जरूरी है यह बसपा की सलाह है।
1.विश्व के सबसे बड़े अपने लोकतांत्रिक भारत देश में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता है? अमेरिकी थिंक टैंक फ्रीडम हाउस द्वारा भारत को लोकतांत्रिक व फ्री सोसाइटी वाले देश के श्रेणी में ’फ्री’ से घटाकर ’आंशिक फ्री’ किए जाने की खबर हर जगह सुर्खियों में है जो अत्यन्त चिन्ताजनक बात है।
— Mayawati (@Mayawati) March 4, 2021
2. ऐसी स्थिति में केन्द्र व सभी राज्यों की सरकारों को भी इसे अति-गंभीरता से लेते हुए विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को कोई आहत/आघात लगने से बचाने के लिए काफी सही ढंग से व सही दिशा में कार्य करना बहुत जरूरी, बीएसपी की यह सलाह।
— Mayawati (@Mayawati) March 4, 2021
बता दें कि इस रिपोर्ट के आने के बाद विपक्ष के नेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।