{"_id":"5d18a2768ebc3e3cc6676418","slug":"mayawati-to-conduct-meeting-from-two-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती दो जुलाई से करेंगी मंडलवार समीक्षा बैठकें, उपचुनाव के लिए करेंगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती दो जुलाई से करेंगी मंडलवार समीक्षा बैठकें, उपचुनाव के लिए करेंगी तैयारी
Sun, 30 Jun 2019 05:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती दो जुलाई से मंडलवार बैठकों की शुरुआत करेंगी। इसमें भाईचारा कमेटियों के गठन से जुड़े काम की समीक्षा व उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बसपा विधानसभा की सभी 12 सीटों के उपचुनाव अकेले लड़ने का एलान कर चुकी है। इन सीटों पर टिकट के लिए बसपा में दावेदारों की लाइन लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मायावती उपचुनावों के साथ-साथ विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर विधानसभा व सेक्टर स्तर पर भाईचारा कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
उपचुनावों के लिए विधानसभा क्षेत्रवार प्रमुख लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बसपा के एक नेता ने बताया कि सेक्टर दो में शामिल पांच मंडलों में चार कानपुर, झांसी, बरेली व चित्रकूट मंडल की समीक्षा दो जुलाई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल की समीक्षा छह जुलाई को होगी। इसी तरह अन्य सेक्टर व मंडल से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों को मीटिंग के बारे में अलग-अलग सूचित किया जा रहा है।