फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on the death of a prisoner in Firozabad jail.

बंदी की मौत पर बवाल: मायावती की मांग- दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो, आवाज उठाने वालों को तुरंत छोड़ें

Sat, 22 Jun 2024 01:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Jun 2024 01:57 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिरोजबाद जिला जेल में बंदी की मौत पर बयान जारी किया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
Mayawati speaks on the death of a prisoner in Firozabad jail.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद जेल में एक बंदी की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में आवाज उठाने वाले लोगों को तुरंत छोड़ा जाए और उन पर दर्ज किए गए केस भी वापस लिए जाएं।

विज्ञापन


फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में जेल भेजे गए एक बंदी आकाश की मौत हो गई जिस पर परिजनों व समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और पुलिस की एक बाइक फूंक दी। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अफसरों को भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन


मायावती ने सोशल साइट एक्स पर कहा कि  यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक दलित कैदी की जेल में जिस प्रकार से जान ली गई। यह अति दुःखद है। सरकार दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद भी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना के विरूद्ध आवाज उठाने वाले निर्दोष लोगों को पुलिस तुरन्त छोड़े और उन पर दायर केस भी वापस ले। यह बसपा की मांग है।





आईजी दीपक कुमार ने मामले की जांच जिला जल स्तर के न्यायिक अधिकारी से कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed