फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks on modi's lucknow speech

ओपीनियन पोल पर मायावती भड़कीं, कहा- सर्वे प्रायोजित

Fri, 14 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
mayawati speaks on modi's lucknow speech
मायावती - फोटो : amar ujala

एक न्यूज चैनल के चुनावी सर्वे को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रायोजित करार दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मीडिया हाउस के मालिक धन्नासेठ व पूंजीपति हैं, जो चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस जैसे दलों की हवा बनाने का काम करते हैं। यह चुनावी सर्वे भी इसी की एक कड़ी है।

विज्ञापन


इन दलों के इशारे पर सर्वे करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए किए गए इस सर्वे से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश की जनता को भी भाजपा व सपा के ऐसे हथकंडों से सतर्क रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


मायावती गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश बसपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने एवं  चुनावी तैयारियों के साथ पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए मिशनरी कार्य को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जोश के साथ पूरी समझदारी से काम करने की जरूरत'

mayawati speaks on modi's lucknow speech

पार्टी संगठन व भाईचारा संगठन की कमेटी के संबंध में ताजा रिपोर्ट लेने के बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनाने के लिए हम लोगों को जोश के साथ-साथ पूरी समझदारी से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि सर्वसमाज के अलावा दलितों, पिछड़ों और विशेषकर मुस्लिम व बौद्ध समाज का बसपा को जनसमर्थन प्राप्त है, लेकिन हमारा मुकाबला भाजपा व सपा जैसे दलों से है, जो साम, दाम, दंड भेद जैसे हथकंडे अपनाने में माहिर हैं।

एक न्यूज चैनल द्वारा दो दिन पहले दिखाए गए चुनावी सर्वे में बसपा को पिछड़ता हुआ दिखाने  पर मायावती ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को ऐसे प्रायोजित सर्वे से सावधान रहना होगा। उन्होंने जनता को भी ऐसे सर्वे से सतर्क रहने की नसीहत देते हुए कहा, भविष्य में ऐसे और सर्वे आ सकते हैं।

'सपा सरकार के फैसले लोहियावाद का मजाक उड़ाने वाले'

mayawati speaks on modi's lucknow speech

मायावती ने कहा, सपा सरकार के तमाम गलत व जनविरोधी फैसले वास्तव में लोहियावाद व समाजवाद का मजाक उड़ाने वाले हैं।

बसपा सरकार के समय में बनने वाले लखनऊ के डॉ. अम्बेडकर ग्रीन गार्डन का नाम बदलकर जनेश्वर मिश्र पार्क करने के साथ नए जिलों, नए शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय आदि का भी नाम बदलने का घोर जातिवादी व विद्वेषपूर्ण काम सपा सरकार ने किया है। बसपा इसे माफ नहीं करेगी।

मायावती ने सपा सरकार की समाजवादी पेंशन योजना समेत तमाम योजनाओं को भी बसपा सरकार के समय की बताते हुए कहा, सपा सरकार सिर्फ नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है।

बैठक में कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित रैली में दो लोगों के निधन पर शोक जताया गया और इसके लिए पुलिस व प्रशासन की चूक को जिम्मेदार बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed