{"_id":"60ffb5508ebc3e09300c6b4e","slug":"mayawati-speaks-on-brahmin-sammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ी
Tue, 27 Jul 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन जिसे प्रबुद्घ वर्ग संगोष्ठी भी कहा जाता है के प्रति लोगों के दिखाए जा रहे उत्साह से यह स्पष्ट है कि ब्राह्मण समाज का बसपा पर सहज विश्वास है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा शुरू किए गए ब्राह्मण सम्मेलन से विरोधियों की नींद उड़ गई हैं जिसके कारण वो इसे रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन जिसे प्रबुद्घ वर्ग संगोष्ठी भी कहा जाता है के प्रति लोगों के दिखाए जा रहे उत्साह से यह स्पष्ट है कि ब्राह्मण समाज का बसपा पर सहज विश्वास है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे निर्देशन में पार्टी महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा यूपी में चल रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी, जो ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से काफी चर्चा में है, के प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी यह प्रमाण है कि इनका बसपा पर सजग विश्वास है, जिसके लिए सभी का दिल से आभार।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या से 23 जुलाई को श्रीरामलला के दर्शन से शुरू हुआ यह कारवां अंबेडकरनगर व प्रयागराज जिलों से होता हुआ लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ता जा रहा है, जिससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ी है व इसे रोकने के लिए अब ये पार्टियाँ किस्म-किस्म के हथकण्डे अपना रही हैं। इनसे सावधान रहें।
बता दें कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख पार्टियां ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। इसी मकसद से बसपा ने भी सम्मेलन शुरू किया था।