{"_id":"60e40eaa8ebc3ebb4c4fe636","slug":"mayawati-speaks-on-atrocities-on-dalits-in-paliya-gaon-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न पर मायावती बोलीं- सख्त कार्रवाई हो, गांव का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न पर मायावती बोलीं- सख्त कार्रवाई हो, गांव का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल
Tue, 06 Jul 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:34 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बताया कि पलिया गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न की घटना को देखते हुए एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गांव का दौरा करेगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ जिले के पलिया गांव में दलितों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आजमगढ़ पुलिस द्वारा पलिया गाँव के पीड़ित दलितों को न्याय देने के बजाय उनपर ही अत्याचारियों के दबाव में आकर खुद भी जुल्म-ज्यादती करना व उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाना अति-शर्मनाक है। सरकार इस घटना का शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई व पीड़ितों की आर्थिक भरपाई करे।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि अत्याचारियों व पुलिस द्वारा भी दलितों के उत्पीड़न की इस ताजा घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी का एक प्रतिनिधिमण्डल गया चरण दिनकर, पूर्व एमएलए के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गांव का दौरा करेगा।
विज्ञापन
2. साथ ही, अत्याचारियों व पुलिस द्वारा भी दलितों के उत्पीड़न की इस ताजा घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी का एक प्रतिनिधिमण्डल श्री गया चरण दिनकर, पूर्व एमएलए के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गाँव का दौरा करेगा।
— Mayawati (@Mayawati) July 6, 2021
बता दें कि रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के घर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर महिलाओं से बदसलूकी की थी। मामले में पुलिस पर भी उत्पीड़न के आरोप लगे थे।