{"_id":"607691e0b2d074157f2224f5","slug":"mayawati-speaks-on-ambedkar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने कहा, गरीबों व सभी जरूरतमंद को मुफ्त टीका लगाने का अभियान चलाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने कहा, गरीबों व सभी जरूरतमंद को मुफ्त टीका लगाने का अभियान चलाए सरकार
Wed, 14 Apr 2021 07:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:54 PM IST
सार
मायावती ने अंबेडकर जयंती पर कहा कि केंद्र ने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 14 अप्रैल तक कोरोना वैक्सिनेशन उत्सव मनाने का जो विशेष अभियान चलाया, वह अच्छी बात है। लेकिन यदि यह उत्सव गरीब व अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता तो ज्यादा उचित होता।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों से देशभर के गरीबों व अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग दुहराई है। मायावती ने डॉक्टर अंबेडकर जयंती व बीएसपी स्थापना दिवस के मौके पर जारी बयान में कहा कि केंद्र ने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 14 अप्रैल तक कोरोना वैक्सिनेशन उत्सव मनाने का जो विशेष अभियान चलाया, वह अच्छी बात है। लेकिन यदि यह उत्सव गरीब व अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता तो ज्यादा उचित होता।
विज्ञापन
उन्होंने सभी गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए फ्री में वैक्सीन लगाने के अभियान का एलान करने की मांग की। इसी तरह उन्होंने कोरोना महामारी की वजह से विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को लेकर समुचित व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा जो लोग पलायन करके अपने-अपने राज्यों में लौटने का मन बना रहे हैं या लौट रहे हैं, अच्छा यह होगा कि उन्हें वही रोक कर वहां की राज्य सरकारें ठहरने व खाने की व्यवस्था करें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग पलायन के दौरान कोरोना महामारी की चपेट में आ सकते हैं। इससे इनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। मायावती ने कहां है कि केंद्र सरकार को इसके लिए राज्य सरकारों को हर तरह से मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाभी प्राप्त करें कार्यकर्ता
मायावती ने बसपा समर्थकों को बधाई देते हुए कहा डॉक्टर अंबेडकर के जन्मदिन पर पार्टी की स्थापना जिस खास मकसद को लेकर की गई थी, बसपा उसके लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएसपी ऐसी पार्टी है जो जातिवादी, पूंजीवादी व संकीर्ण मानसिकता रखने वाली पार्टियों की सभी चुनौतियों का सामना कर डॉ. अम्बेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा केंद्र व राज्यों तथा अन्य सभी स्तर पर राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी खुद अपने हाथों में लेनी होगी। यही बाबा साहब का सपना था।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि बसपा समर्थक इस सपने को जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने बसपा शासनकाल में डॉक्टर अंबेडकर के सम्मान में शुरू किए गए विभिन्न कार्यों, योजनाओं व परियोजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी है। मायावती के आवाहन पर प्रदेश भर में बसपा समर्थकों व अन्य लोगों ने अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी।