फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on Akhilesh Yadav's Jinna remark.

जिन्ना विवाद में मायावती की एंट्री: बसपा सुप्रीमो बोलीं- यूपी का माहौल खराब कर रही सपा-भाजपा, यह दोनों की मिलीभगत

Mon, 01 Nov 2021 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Nov 2021 05:15 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि जब सपा सत्ता में होती है तो भाजपा मजबूत होती है जबकि बसपा के सत्ता में होने पर भाजपा कमजोर होती है। भाजपा व सपा मिलीभगत से प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
Mayawati speaks on Akhilesh Yadav's Jinna remark.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा व भाजपा पर यूपी चुनाव के पहले मिलकर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-सपा दोनों ही एक दूसरे की पूरक व पोषक हैं और अब अपनी जातिवादी और सांप्रदायिक टिप्पणी से प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सपा मुखिया द्वारा जिन्ना को लेकर कल हरदोई में दिया गया बयान व उसे लपक कर भाजपा की प्रतिक्रिया यह इन दोनों पार्टियों की अंदरूनी मिलीभगत व इनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है जिससे कि यूपी विधानसभा चुनाव में माहौल को किसी भी प्रकार से हिन्दू-मुस्लिम करके खराब किया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा व भाजपा की राजनीति एक-दूसरे के पोषक व पूरक के तौर पर रही है। इन दोनों पार्टियों की सोच जातिवादी व साम्प्रदायिक होने के कारण इनका आस्तित्व एक-दूसरे पर आधारित रहा है। इसी कारण सपा जब सत्ता में होती है तो भाजपा मजबूत होती है जबकि बसपा जब सत्ता में रहती है तो भाजपा कमजोर होती है।

अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी और जिन्ना ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को स्वतंत्र करवाया। इसके बाद से ही वह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। अब मायावती ने उन पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed