फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks against mulayam singh on her bday

अपने जन्मदिन पर मायावती को क्यों याद आए मुलायम?

Sat, 16 Jan 2016 11:35 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
mayawati speaks against mulayam singh on her bday

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 60वें जन्मदिन पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर कड़ा हमला बोला। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि मुलायम डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवाद के विरुद्ध काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


सपा सरकार लोहिया के समाजवाद के उलट मुलायम का जन्मदिन शाही तरीके से मनाती है। जनता के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा देती है। अगर लोहिया अपने जीते-जी जनता के करोड़ों रुपयों को इस तरह खर्च और बर्बाद होते देखते तो मुलायम को समाजवादी नेताओं की सूची से बाहर कर देते।
विज्ञापन


माया ने कहा, लोहिया का समाजवाद होता तो दलितों व पिछड़े समाज के संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर पक्षपात वाला रवैया न अपनाया जाता।

'सत्ता में आई तो ब्याज सहित जवाब दूंगी'

mayawati speaks against mulayam singh on her bday

सपा सरकार, बसपा राज में महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए स्थलों के साथ राजनैतिक द्वेष से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा,वे इस बार सत्ता में आईं तो इसका जवाब ब्याज सहित देंगी ताकि भविष्य में कोई भी विरोधी पार्टी इनके स्थलों के साथ किसी भी प्रकार से कोई छेड़छाड़ ना कर सके।

मायावती ने कहा कि सूबे के 50 जिले सूखे की चपेट में हैं लेकिन सरकार किसानों की मदद करने के बजाए इटावा के सैफई महोत्सव पर बेदर्दी से सरकारी धन लुटाने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed