{"_id":"63281337d9927f67d42db6e2","slug":"mayawati-slams-bjp-for-its-statement-for-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच
Mon, 19 Sep 2022 06:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:45 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा द्वारा विपक्ष पर दिए गए बयान की निंदा की है और कहा कि सरकार जनहित के लिए चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा का रवैया द्वेष व अहंकारपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के प्रति चिंतित नहीं है। यही कारण है कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से जूझती जनता के लिए सुधार कार्य नजर नहीं आ रहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले भाजपा का दावा कि प्रतिपक्ष यहां बेरोजगार है। यह इनकी अहंकारी सोच व गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। सरकार की सोच जनहित व जनकल्याण के प्रति ईमानदारी एवं वफादारी साबित करने की होनी चाहिए, न कि प्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैये की।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिंतित व गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं आता, बल्कि वे बताते कि जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, गड्ढेयुक्त सड़क, बदतर शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था में नजर आने वाला सुधार किया है व पलायन भी रोका है।
विज्ञापन
सोमवार से यूपी का विधानमंडल सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च और धरना किया।

2. यूपी सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिन्तित व गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं आता, बल्कि वे बताते कि जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, गड्डायुक्त सड़क, बदतर शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था में नजर आने वाला सुधार किया है व पलायन भी रोका है।
— Mayawati (@Mayawati) September 19, 2022
सोमवार से यूपी का विधानमंडल सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च और धरना किया।