फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati shifted to his new house in lucknow

लखनऊ लौटीं बसपा सुप्रीमो मायावती, अपने नए घर में हुई शिफ्ट

Sat, 15 Sep 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Sep 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
mayawati shifted to his new house in lucknow
Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली से लखनऊ लौट आई हैं। इसी के साथ बसपा के भीतर सांगठनिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेता इस समय भाईचारा सम्मेलनों व काडर मीटिंग के जरिये बूथ तक संगठन विस्तार में जुटे हैं।

विज्ञापन

 
जून में 13-ए माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास खाली करने के बाद मायावती अपने नए आवास 9- माल एवेन्यू में शिफ्ट हो गई थीं। वहां हो रहे निर्माण कार्यों की वजह से वह जल्द ही दिल्ली चली गई थीं। करीब तीन महीने बाद वह लखनऊ लौटी हैं।
विज्ञापन


अब लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी व गठबंधन से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। सपा और बसपा दोनों ही खेमों से गठबंधन की बात कही जा रही है लेकिन किसी फॉर्मूले पर अभी सहमति के संकेत नहीं हैं। मायावती पूरी तरह चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बसपा समर्थकों में भी असमंजस की स्थिति दिख रही है। उन्हें यह अंदाज नहीं लग पा रहा है कि  किन सीटों पर पार्टी का प्रत्याशी आने वाला है और किस पर दूसरे दलों की मदद करनी है। दूसरी ओर भाजपा, विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत से जुट गई है।


इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट पर सवर्णों के विरोध, शिवपाल यादव द्वारा सपा से हटकर अलग मंच बनाने, सहारनपुर जातीय हिंसा के बाद रासुका में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई और फिर उसके द्वारा बसपा सुप्रीमो के पक्ष और भाजपा के खिलाफ बयान से प्रदेश का सियासी पारा गरम है। इस बीच, लखनऊ लौटीं मायावती रविवार को पार्टी की अगली रणनीति का संकेत कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed