{"_id":"612fa7c101ef4f4a783be257","slug":"mayawati-says-up-government-should-focus-on-treatment-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो की बैठक: मायावती का हमला, बोलीं- डेंगू बुखार पर गंभीरता दिखाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो की बैठक: मायावती का हमला, बोलीं- डेंगू बुखार पर गंभीरता दिखाए सरकार
Wed, 01 Sep 2021 09:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:48 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने डेंगू बुखार को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को लेकर भाजपा की निंदा की।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को दस मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर बैठक लेते हुए मायावती ने कहा कि बूथ कमेटियों को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश में भाजपा सत्ता में आ गई। अब हाल यह है कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी से बेहाल है।
विज्ञापन
रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्घि करना जन विरोधी कार्य है। अभी कोरोना की मार से जनता को राहत भी नहीं मिली थी कि डेंगू बुखार का प्रकोप शुरू हो गया। बच्चों की मौत हो रही है। सरकार को इस पर बेहद गंभीरता दिखाी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खास तौर पर पश्चिमी उप्र में अपराध बढ़ गए हैं। सरकार को राजनीतिक भेदभाव भुलाकर वास्तविक अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कानून का राज बहाल हो सके।