{"_id":"669a313eab98087eb907eee0","slug":"mayawati-says-up-government-s-decision-in-unconstitutional-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: यूपी सरकार के फैसले पर मायावती ने जताई आपत्ति, बोलीं- आदेश पूरी तरह असंवैधानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: यूपी सरकार के फैसले पर मायावती ने जताई आपत्ति, बोलीं- आदेश पूरी तरह असंवैधानिक
Fri, 19 Jul 2024 02:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:56 PM IST
सार
मायावती ने यूपी सरकार के आदेश को पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह अतिनिंदनीय है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के मार्ग के व्यापारियों का नाम दुकानों पर लिखने के आदेश को पूरी तरह असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह धर्म विशेष के लोगों को आर्थिक तौर पर बायकाट करने का प्रयास है। जो कि अतिनिंदनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूपी व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कावंड़ मार्ग के व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर मालिक व स्टाफ का पूरा नाम प्रमुखता से लिखने व मांस बिक्री पर भी रोक का यह चुनावी लाभ हेतु आदेश पूर्णतः असंवैधानिक है। धर्म विशेष के लोगों का इस प्रकार से आर्थिक बायकाट करने का प्रयास अति-निन्दनीय है।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों-मालिकों का नाम और पहचान बतानी होगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सरकार के इस आदेश पर देश भर में कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है।