{"_id":"5e874b368ebc3e6fc026378e","slug":"mayawati-says-to-his-ministers-to-donate-one-crore-from-mla-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की बसपा विधायकों से अपील, कोरोना से बचाव के लिए एक-एक करोड़ रुपये दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की बसपा विधायकों से अपील, कोरोना से बचाव के लिए एक-एक करोड़ रुपये दें
Fri, 03 Apr 2020 08:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
मायावती
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से कोरोना वायरस से बचाव व जरूरतमंदों की मदद के लिए विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये देने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसके अलावा पार्टी के लोग मानवीय आधार पर अपने पड़ोसियों की मदद करें।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डॉलर का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने में किया जाए। जिससे कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने जनता से इस मुश्किल वक्त में सरकार का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन