{"_id":"5805fc024f1c1b642e703804","slug":"mayawati-says-rss-is-spreading-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय आरएसएस को देना सेना का अपमान: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय आरएसएस को देना सेना का अपमान: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे पर रक्षामंत्री मनोहर परिकर पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा, रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय पहले नरेंद्र मोदी को दिया और अब आरएसएस को दे रहे हैं जो कि सेना का अपमान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा के भीतर जाकर आतंकी कैम्प तबाह करने का काम सेना ने किया है और इसका श्रेय सिर्फ सेना को मिलना चाहिए।
मायावती ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेकर भाजपा यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदा लेना चाहती है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आरएसएस एक सर्वमान्य संस्था नहीं है और इसका काम नफरत और घृणा फैलाना है।