केंद्र व राज्य की सरकारों को प्रवासी श्रमिकों की बदहाली की चिंता नहीं: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर केंद्र व राज्यों की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लॉकडाउन से पीड़ित व घर वापसी को लेकर मजबूर प्रवासी श्रमिकों की बदहाली व रास्ते में उनकी मौत आदि के कड़वे सच मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने हैं वह पुनःस्थापित करते हैं कि केन्द्र व राज्य सरकारों को इनकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है जो कि अति-दुखद है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि देश में लॉकडाउन के आज 65वें दिन यह थोड़ी राहत की खबर है कि माननीय न्यायलयों ने कोरोना वायरस की जांच व इलाज में सरकारी अस्पतालों की बदहाली, निजी अस्पतालों की उपेक्षा व प्रवासी मजदूरों की बढ़ती दुर्दशा व मौतों के संबंध में केन्द्र व राज्य सरकारों से सवाल-जवाब शुरू कर दिया है।
2. देश में लाॅकडाउन के आज 65वें दिन यह थोड़ी राहत की खबर है कि माननीय न्यायलयों ने कोरोनावायरस की जाँच/इलाज में सरकारी अस्पतालों की बदहाली, निजी अस्पतालों की उपेक्षा व प्रवासी मजदूरों की बढ़ती दुर्दशा व मौतों के सम्बंध में केन्द्र व राज्य सरकारों से सवाल-जवाब शुरू कर दिया है। 2/2
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) May 28, 2020
बता दें मायावती अपने ट्वीट से भाजपा सरकार को निशाने पर लेती हैं पर वह कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर नजर आती हैं।