फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says caste census creates trouble for BJP.

UP: मायावती बोलीं - जातीय जनगणना के प्रति जागरूकता से भाजपा की नींद उड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर कराना सही विकल्प

Sat, 02 Dec 2023 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर लोगों की जागरूकता से भाजपा की नींद उड़ गई है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati says caste census creates trouble for BJP.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि जातीय जनगणना के प्रति लोगों की जागरूकता ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। वहीं कांग्रेस अपने अपराधों पर पर्दा डालने में व्यस्त है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को एक्स पर जारी अपने बयान में आगे कहा कि संसद के आगामी 4 दिसम्बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक में बसपा द्वारा सरकार से देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग दोबारा की गई है। अब जबकि इसकी मांग देश के कोने-कोने से उठ रही है, केन्द्र सरकार द्वारा इस बारे में अविलम्ब सकारात्मक कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले संतों को भेजा गया निमंत्रण, ट्रस्ट की तरफ से भेजा जा रहा कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट के लिए भिड़ गए यात्री, दूसरे यात्रियों को भुगतना पड़ा खामियाजा


महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था से त्रस्त व जातिवादी शोषण-अत्याचार से पीड़ित देश के लोगों में जातीय जनगणना के प्रति जो अभूतपूर्व रुचि एवं जागरूकता है, वह भाजपा की नींद उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि वैसे विभिन्न राज्य सरकारें 'सामाजिक न्याय' की दुहाई देकर आधे-अधूरे मन से जातीय जनगणना कराकर जनभावना को काफी हद तक साधने का प्रयास कर रही हैं लेकिन इसका सही समाधान तभी संभव है जब केन्द्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर सही जातीय जनगणना कराकर लोगों को उनका हक देना सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed