{"_id":"621b179e52e799113a0ec691","slug":"mayawati-says-bsp-will-form-the-government-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े, आने वाला समय बसपा का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े, आने वाला समय बसपा का
Sun, 27 Feb 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:48 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। पिछले चार चरणों में हुए मतदान के बाद विरोधियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं। आने वाला समय बसपा का है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवे चरण में भी ’हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त प्रदेश में सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि समस्त गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों, अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बसपा की आयरन सरकार में ही सुरक्षित है। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर है।