{"_id":"575d915a4f1c1b293e11b946","slug":"mayawati-says-bsp-is-weekening-the-communal-powers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सांप्रदायिक शक्तियों को पूरी ताकत से कमजोर कर रही बसपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सांप्रदायिक शक्तियों को पूरी ताकत से कमजोर कर रही बसपा'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बसपा सांप्रदायिक शक्तियों को कमजोर करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
पार्टी की जिन भी राज्यों में जो भी ताकत थी उसका इस्तेमाल सांप्रदायिक शक्तियों को कमजोर करने में लगाया गया। इसे जनता का हर स्तर पर समर्थन मिल रहा है।
बसपा अध्यक्ष ने पार्टी के राज्यसभा व विधान परिषद प्रत्याशियों की प्रथम वरीयता के मतों से जीत को ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने उन सभी विधायकों को बधाई दी है, जिन्होंने बसपा प्रत्याशियों को वोट किया। उन्होंने कहा कि जनता की नब्ज को समझते हुए विधायकों ने बसपा को बढ़-चढ़ कर वोट किया है।
मायावती ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में सपा और भाजपा के कारण बाहरी गैर-राजनीतिक व्यक्ति का प्रवेश हुआ और जीत के लिए धनबल के सहारे काफी नाटकबाजी करने की कोशिश की गई। लेकिन धनबल की हार हुई और भाजपा समर्थित गुजरात से आयी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन